Boiler Blast Update : वेदांता हादसे के बाद प्रशासन एक्शन में…! राहत-बचाव तेज…कलेक्टर-SP मौके पर…मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Boiler Blast Update : वेदांता हादसे के बाद प्रशासन एक्शन में…! राहत-बचाव तेज…कलेक्टर-SP मौके पर…मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

रायपुर/सक्ती, 14 अप्रैल। Boiler Blast Update : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्यों की कमान संभाली।

प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और आवश्यक संसाधनों को तुरंत सक्रिय कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और लगातार निगरानी की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि हादसे के कारणों की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य (Boiler Blast Update) लगातार जारी है और सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है, जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़