गरियाबंद, 17 अप्रैल। Panchayat Dispute : जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रक्शा में सरपंच प्रकाश चंदनिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। पंचों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद प्रस्ताव पर मतदान कराया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम रक्शा में पंचायत स्तर की राजनीति गरमा गई है। यहां सरपंच प्रकाश चंदनिया के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जिस पर आज वोटिंग कराई जा रही है।
पंचों ने सरपंच पर लापरवाही और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के चलते पंचायत के भीतर लंबे समय से असंतोष बना हुआ था, जो अब खुलकर सामने आ गया है। वर्तमान में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया जारी है, जो तहसीलदार की मौजूदगी में कराई जा रही है।
पंचायत में तनाव, पुलिस बल तैनात
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सरपंच और पंचों के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
क्या होगा फैसला?
अब सभी की नजरें वोटिंग के नतीजे पर टिकी हैं। अगर अविश्वास प्रस्ताव पास (Panchayat Dispute) होता है, तो सरपंच प्रकाश चंदनिया को पद छोड़ना पड़ सकता है।

