RTE Violation Case : सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को एडमिशन से इनकार…! स्वरंग किड्स एकेडमी पर ₹1 लाख जुर्माना…मान्यता सस्पेंड VIDEO

RTE Violation Case : सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को एडमिशन से इनकार…! स्वरंग किड्स एकेडमी पर ₹1 लाख जुर्माना…मान्यता सस्पेंड VIDEO

अंबिकापुर, 18 अप्रैल। RTE Violation Case : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भाषा के आधार पर कथित भेदभाव के एक मामले में जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरगुजिहा बोलने वाले बच्चे को एडमिशन देने से इनकार करने पर स्वरंग किड्स एकेडमी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीर मानते हुए स्कूल की मान्यता भी स्थगित कर दी है और संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि बच्चे को उसकी भाषा के आधार पर प्रवेश से वंचित किया गया, जिसे शिक्षा का अधिकार कानून के प्रावधानों के खिलाफ माना गया है।

प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रभावित बच्चों (RTE Violation Case) को अन्य स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस कार्रवाई को शिक्षा के क्षेत्र में भेदभाव के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ शिक्षा