Love Affair Murder : दुर्ग में सनसनीखेज मर्डर…! प्रेमिका की हत्या के बाद खुद एंबुलेंस को किया कॉल…आरोपी गिरफ्तार

Love Affair Murder : दुर्ग में सनसनीखेज मर्डर…! प्रेमिका की हत्या के बाद खुद एंबुलेंस को किया कॉल…आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 18 अप्रैल। Love Affair Murder : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी स्थित सुभाष नगर में एक युवक ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।

मृतका की पहचान उनेश्वरी वर्मा (25) के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ जिले की रहने वाली थी और दुर्ग के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का निवासी है और दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन फोन कॉल को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने युवती को बेहोश समझते हुए 108 Ambulance Service को कॉल किया। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में डिजिटल साक्ष्य सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना पर मृतका के परिजन (Love Affair Murder) भी दुर्ग पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह परिवार की इकलौती बेटी थी और पढ़ाई के लिए शहर में रह रही थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म