Online Betting IPL : रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई…! 82 मोबाइल+10 लैपटॉप+₹60 लाख के उपकरण=20 अरेस्ट…यहां देखें VIDEO

Online Betting IPL : रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई…! 82 मोबाइल+10 लैपटॉप+₹60 लाख के उपकरण=20 अरेस्ट…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 19 अप्रैल। Online Betting IPL : छत्तीसगढ़ की राजधानी में क्राइम ब्रांच ने IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उड़ीसा और महाराष्ट्र में एक साथ दबिश देकर कुल 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

₹60 लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 82 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप सहित करीब ₹60 लाख कीमत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सट्टेबाजी से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऐप से चल रहा था सट्टा

जांच में सामने आया है कि गिरोह IPL के सभी मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। इसके लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं।

बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन

पुलिस को कई बैंक खातों में भारी और संदिग्ध ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी अब विस्तृत जांच की जा रही है।

मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक रायपुर निवासी बाबू खेमानी है, जबकि बाबू पठान उसका करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। दोनों मुंबई और भुवनेश्वर में किराए के मकानों से सट्टा संचालन कर रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड बाबू खेमानी (Online Betting IPL) को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

About The Author

छत्तीसगढ