GST on Soap Detergents : छोटे उद्योग पर GST का बोझ…! 5% टैक्स की मांग लेकर चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन…वित्त मंत्री ने दिया भरोसा

GST on Soap Detergents : छोटे उद्योग पर GST का बोझ…! 5% टैक्स की मांग लेकर चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन…वित्त मंत्री ने दिया भरोसा

रायपुर, 19 अप्रैल। GST on Soap Detergents : छत्तीसगढ़ में साबुन और डिटर्जेंट उद्योग को राहत देने की मांग को लेकर उद्योग प्रतिनिधियों ने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने साबुन एवं डिटर्जेंट उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

5% GST करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने कपड़े धोने के साबुन (ऑयल सोप) पर वर्तमान में लागू जीएसटी दर को घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग उठाई। इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

छोटे उद्योगों पर बढ़ रहा आर्थिक दबाव

उद्योग प्रतिनिधियों ने बताया कि उच्च GST दर, कच्चे माल की बढ़ती लागत और प्रतिस्पर्धा में असमानता के कारण प्रदेश के लघु एवं मध्यम उद्योगों पर भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है। खासतौर पर स्थानीय इकाइयों की स्थिति प्रभावित हो रही है।

GST कटौती से मिलेगा बड़ा फायदा

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, GST दर में कमी से उत्पादन बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और राज्य के राजस्व में भी दीर्घकालिक वृद्धि संभव होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद मिल सकेंगे।

वित्त मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को सकारात्मक रूप से केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

About The Author

छत्तीसगढ व्यापार