Killed by Elephant : एमसीबी में जंगल में मौत का मंजर…! महुआ बीनने गए ग्रामीण को दर्दनाक तरीके से हाथी ने कुचला…मौके पर मौत…वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

Killed by Elephant : एमसीबी में जंगल में मौत का मंजर…! महुआ बीनने गए ग्रामीण को दर्दनाक तरीके से हाथी ने कुचला…मौके पर मौत…वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

एमसीबी/जनकपुर, 20 अप्रैल। Killed by Elephant : छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के जनकपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत खोहरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। महुआ बीनने जंगल गए एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण रोज की तरह सुबह महुआ बीनने जंगल गया था, तभी अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि ग्रामीण को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना को 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते चेतावनी (Killed by Elephant) दी जाती, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़