Petrol Diesel Price Today : चुनाव से पहले राहत…! पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही सरकार…? जानिए असली वजह

Petrol Diesel Price Today : चुनाव से पहले राहत…! पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही सरकार…? जानिए असली वजह

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। Petrol Diesel Price Today : वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट के कारण वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सवाल यह है कि आखिर जब दुनिया में तेल महंगा हो रहा है, तो भारत में दाम स्थिर क्यों हैं?

आज के लेटेस्ट रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.54 | डीजल ₹90.03
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41 | डीजल ₹92.02
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.84 | डीजल ₹92.61
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.96 | डीजल ₹90.99
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.50 | डीजल ₹95.70

ग्लोबल टेंशन के बावजूद भारत में दाम स्थिर क्यों?

पश्चिम एशिया में तनाव और सप्लाई चेन पर मंडराते खतरों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं। इसके बावजूद, भारत के भीतर कीमतों को स्थिर बनाए रखने में सरकार की रणनीति को अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार का लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम जनता को राहत पहुंचाना है। इसके अलावा, तेल विपणन कंपनियाँ अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर तुरंत ग्राहकों तक नहीं पहुंचा रही हैं।

हर शहर में अलग-अलग रेट क्यों?

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में अंतर के कई कारण हैं, केंद्र सरकार की एक्साइज़ ड्यूटी, राज्य सरकारों की अलग-अलग VAT दरें, परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत, और स्थानीय मांग और आपूर्ति।

क्या आगे बढ़ सकते हैं दाम?

अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में भारत में भी फ्यूल के दाम बढ़ सकते हैं। फिलहाल, उपभोक्ताओं को स्थिर कीमतों का फायदा मिल रहा है।

About The Author

राष्ट्रीय व्यापार