रायपुर, 22 अप्रैल। Raipur Murder Mystery : राजधानी के महादेवघाट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खारुन नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई और बाद में पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी किनारे फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में (Raipur Murder Mystery) जुटी है। हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

