Tractor Accident : सारंगढ़ में दर्दनाक हादसा…! ट्रैक्टर से गिरा मासूम…पहिया चढ़ने से मौके पर दर्दनाक मौत…कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

Tractor Accident : सारंगढ़ में दर्दनाक हादसा…! ट्रैक्टर से गिरा मासूम…पहिया चढ़ने से मौके पर दर्दनाक मौत…कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अप्रैल। Tractor Accident : जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंदुवा गांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 12 वर्षीय मासूम तनुज मिरी की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। तनुज मिरी ट्रैक्टर में ड्राइवर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान जब ट्रैक्टर खेत की मेड़ पर चढ़ा, तो उसका संतुलन बिगड़ गया।

संतुलन बिगड़ते ही मासूम तनुज गाड़ी के आगे की ओर गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

छत्तीसगढ