Killed Children Case : अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या मामले में बड़ा ट्विस्ट…! हत्या की आरोपी फरार मां का शव नाले में मिला…यहां देखें VIDEO

Killed Children Case : अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या मामले में बड़ा ट्विस्ट…! हत्या की आरोपी फरार मां का शव नाले में मिला…यहां देखें VIDEO

अंबेडकरनगर, 04 मई। Killed Children Case : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में अब बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। जिस मां पर अपने ही चार बच्चों की हत्या का शक जताया जा रहा था, उनकी लाश अब नाले में मिली है। इस खुलासे के बाद पूरा मामला और ज्यादा उलझ गया है।

क्या है पूरा मामला?

शनिवार को जिले के एक घर में चार मासूम बच्चों के शव खून से लथपथ हालत में मिले थे। घर के अंदर सिर्फ बच्चे ही थे, जबकि उनकी मां गासिया खातून घटना के बाद से लापता थी। फोन बंद होने और मौके की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को मां पर ही शक था।

अब आया चौंकाने वाला मोड़

रविवार शाम पुलिस को गासिया खातून की लाश एक नाले में मिली। इस नई घटना ने पूरे केस को रहस्य में डाल दिया है। अब सवाल उठ रहा है, क्या यह मर्डर-सुसाइड है? या फिर किसी तीसरे एंगल से जुड़ा मामला? पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है।

एक साथ उठे 4 जनाजे

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही चारों बच्चों के शव गांव पहुंचे, माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एक साथ चार जनाजे उठने का दृश्य हर किसी को अंदर तक झकझोर गया।

कैसे हुई हत्या?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों की हत्या ईंट और हथौड़े से की गई। आशंका यह भी है कि वारदात से पहले बच्चों को नशीला पदार्थ दिया गया था। हालांकि अब मां की मौत के बाद केस की दिशा बदल सकती है।

पुलिस क्या कर रही है?

पुलिस अब इस केस को मल्टी-एंगल इन्वेस्टिगेशन के तहत देख रही है। फॉरेंसिक टीम, कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से पूछताछ के जरिए सच तक पहुंचने की कोशिश (Killed Children Case) जारी है।

About The Author

अन्य राज्य जुर्म