Amit Shah Observer : BJP का मास्टरस्ट्रोक…! बंगाल में 206 सीटों की जीत के बाद बड़ा फैसला…‘CM फेस’ कौन…? अमित शाह को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Amit Shah Observer : BJP का मास्टरस्ट्रोक…! बंगाल में 206 सीटों की जीत के बाद बड़ा फैसला…‘CM फेस’ कौन…? अमित शाह को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

कोलकाता, 05 मई। Amit Shah Observer : पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। BJP ने 206 सीटों पर जीत दर्ज कर सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

इसी बीच पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

CM चयन पर तेज हुई हलचल

दोनों नेता जल्द ही नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री और कैबिनेट को लेकर अंतिम फैसला करेंगे। अमित शाह की नियुक्ति को BJP के ‘रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक’ के तौर पर देखा जा रहा है।

असम की जिम्मेदारी भी तय

वहीं असम में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सह-पर्यवेक्षक होंगे।

कब होगा शपथ ग्रहण?

BJP प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य के अनुसार, पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। खास बात यह है कि यह दिन रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है।

चुनाव में BJP का ऐतिहासिक प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव में BJP ने 206 सीटें जीतकर (Amit Shah Observer) इतिहास रच दिया, जबकि TMC 80 सीटों पर सिमट गई। ऐसे में पार्टी अब सरकार गठन को लेकर तेजी से रणनीति पर काम कर रही है।

About The Author

राजनीति