Minister Department List : बिहार में विभागों का बंटवारा…! सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे सबसे ताकतवर मंत्रालय…यहां देखें 35 मंत्रियों के List

Minister Department List : बिहार में विभागों का बंटवारा…! सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे सबसे ताकतवर मंत्रालय…यहां देखें 35 मंत्रियों के List

पटना, 07 मई। Minister Department List : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह और सामान्य प्रशासन अपने पास रखा है, जबकि कई मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन जैसे सबसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। विभागों के आवंटन के साथ ही राज्य में प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है।

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

नई कैबिनेट में निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिलने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग और डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिया गया है।

श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतिश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है, जबकि श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल विभाग सौंपा गया है।

सरकार ने कल्याण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों का भी वितरण कर दिया है। मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग, रेखा गुप्ता को समाज कल्याण और डॉ. रामचंद्र प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है।

इसके अलावा अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, मो. जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण और दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विभागों के इस बंटवारे से सम्राट चौधरी सरकार (Minister Department List) ने जातीय, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि नई टीम प्रशासनिक मोर्चे पर कितना असर दिखा पाती है।

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

  1. सम्राट चौधरी- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन तथा अन्य अविभाजित विभाग
  2. विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन, संसदीय कार्य
  3. बिजेन्द्र प्रसाद यादव- वित्त, वाणिज्य कर
  4. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
  5. विजय कुमार सिन्हा- कृषि
  6. डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार
  7. निशांत कुमार- स्वास्थ्य
  8. लेशी सिंह- भवन निर्माण
  9. राम कृपाल यादव- सहकारिता
  10. नीतिश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी
  11. दामोदर रावत- परिवहन
  12. संजय सिंह टाइगर- उच्च शिक्षा, विधि
  13. अशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  14. भगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास
  15. अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन, प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
  16. मदन सहनी- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  17. डॉ. संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन
  18. रमा निवास- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  19. रत्नेश सादा-आपदा प्रबंधन
  20. कुमार शैलेन्द्र- पथ निर्माण
  21. शीला कुमारी- विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  22. केदार प्रसाद गुप्ता- पर्यटन
  23. लखेंद्र कुमार रौशन- अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  24. सुनील कुमार- ग्रामीण कार्य
  25. श्रेयसी सिंह- उद्योग, खेल
  26. मो. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
  27. नन्दकिशोर राम- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
  28. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- ऊर्जा
  29. डॉ. प्रमोद कुमार- खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति
  30. रेखा गुप्ता- समाज कल्याण
  31. मिथिलेश तिवारी- शिक्षा
  32. डॉ. रामचन्द्र प्रसाद- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  33. संजय कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  34. संजय कुमार- गन्ना उद्योग
  35. दीपक प्रकाश- पंचायती राज

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति