Tamil Nadu New CM : स्टालिन युग खत्म…विजय आज संभालेंगे सत्ता…! एस्ट्रोलॉजर की सलाह पर इस टाइम पर लेंगे CM पद की शपथ…राहुल गांधी भी होंगे शामिल

Tamil Nadu New CM : स्टालिन युग खत्म…विजय आज संभालेंगे सत्ता…! एस्ट्रोलॉजर की सलाह पर इस टाइम पर लेंगे CM पद की शपथ…राहुल गांधी भी होंगे शामिल

चेन्नई, 10 मई। Tamil Nadu New CM : तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखे जाने जा रहा है। चुनावी नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। VCK और IUML के समर्थन के बाद अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी TVK सरकार बनाने जा रही है। विजय आज 10 मई को सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस खास मौके पर देश के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी समारोह में मौजूद रहेंगे। वहीं प्रोटोकॉल के तहत निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी आमंत्रण भेजा गया है।

ज्योतिषी की सलाह पर बदला समय

बताया जा रहा है कि पहले विजय दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर शपथ लेने वाले थे, लेकिन उनके ज्योतिषी की सलाह के बाद समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

शुक्रवार को विजय ने राजभवन पहुंचकर तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने TVK विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी राज्यपाल को दी। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने का न्योता दिया। साथ ही 13 मई 2026 तक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा गया है।

विजय के (Tamil Nadu New CM) मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता और मशहूर फिल्म निर्देशक एसए चंद्रशेखर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं बहुत ही खुश हूं। विजय की सफलता तमिल लोगों की जीत है। फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का विजय का सफर अब तमिलनाडु की सत्ता तक पहुंच चुका है। ऐसे में पूरे देश की नजरें आज उनके भव्य शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई हैं।

About The Author

राजनीति