BJP Leader Shot : बिग ब्रेकिंग…बीच सड़क पर BJP युवा नेता को मारी गोली…! पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग…हालत गंभीर…CCTV में कैद मंजर यहां देखें

BJP Leader Shot : बिग ब्रेकिंग…बीच सड़क पर BJP युवा नेता को मारी गोली…! पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग…हालत गंभीर…CCTV में कैद मंजर यहां देखें

लखनऊ, 10 मई। BJP Leader Shot : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को बदमाश ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल नेता की पहचान श्याम चेतन तिवारी के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना बाजारखाला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज इलाके की बताई जा रही है।

घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक युवक को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की और बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल श्याम चेतन तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी के पुत्र हैं और उनकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल भाजपा नेता को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी वैभव बाजपेई ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी और घायल नेता के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना में इस्तेमाल हथियार की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर पुरानी दुश्मनी को हमले की वजह माना जा रहा है, लेकिन अन्य एंगल से भी मामले की पड़ताल जारी है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़