Vijay First Orders : CM बनते ही विजय का 3 बड़ा ऐलान…! 200 यूनिट बिजली फ्री के साथ…? यहां देखें पहले दिन का बड़ा धमाका

Vijay First Orders : CM बनते ही विजय का 3 बड़ा ऐलान…! 200 यूनिट बिजली फ्री के साथ…? यहां देखें पहले दिन का बड़ा धमाका

चेन्नई, 10 मई। Vijay First Orders : तमिलनाडु की राजनीति में आज नया अध्याय शुरू हो गया। VCK और IUML के समर्थन के बाद थलपति विजय की पार्टी TVK ने सरकार बना ली है। अभिनेता से नेता बने विजय ने रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ TVK के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने अपने पहले ही दिन तीन बड़े फैसले लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा विजय सरकार ने राज्य में बढ़ते नशे के मामलों को देखते हुए हर जिले में एंटी ड्रग यूनिट बनाने का फैसला किया है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष महिला सुरक्षा बल के गठन की घोषणा भी की गई।

विजय के पहले 3 बड़े आदेश

  • हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री
  • हर जिले में एंटी ड्रग यूनिट का गठन
  • महिला सुरक्षा बल का गठन

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। वहीं प्रोटोकॉल के तहत निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी समारोह का निमंत्रण भेजा गया था।

PM मोदी ने विजय को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Vijay First Orders) ने भी विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विजय को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास और लोगों के जीवन में सुधार के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

About The Author

राजनीति