Amul Milk Price Hike : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम…! कल से महंगा मिलेगा दूध…जानिए नई कीमतें

Amul Milk Price Hike : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम…! कल से महंगा मिलेगा दूध…जानिए नई कीमतें

नई दिल्‍ली, 13 मई। Amul Milk Price Hike : देशभर में दूध उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। Amul ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने प्रति लीटर दूध के दाम में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 14 मई से पूरे भारत में लागू होंगी।

कंपनी के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लिया गया है। अमूल ने कहा कि दूध उत्पादक किसानों और डेयरी सेक्टर पर बढ़ती लागत का बोझ कम करने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था।

जानिए अमूल दूध की नई कीमतें

  • अमूल गोल्ड (Full Cream) 500ml अब ₹35 की जगह ₹36 में मिलेगा, जबकि 1 लीटर का पैक ₹71 का होगा।
  • अमूल ताज़ा (Toned Milk) 500ml पैक ₹30 से बढ़कर ₹31 हो गया है, जबकि 1 लीटर का पैक ₹59 में मिलेगा।
  • अमूल गाय दूध (Cow Milk) 500ml पैक ₹31 की जगह ₹32 में मिलेगा।
  • अमूल भैंस दूध (Buffalo Milk) 500ml पैक ₹38 से बढ़कर ₹39 हो गया है।

क्यों बढ़े दूध के दाम?

कंपनी का कहना है कि बीते कुछ महीनों (Amul Milk Price Hike) में पशु चारा, ट्रांसपोर्ट और पैकेजिंग की लागत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में किसानों को उचित भुगतान जारी रखने और सप्लाई चेन को स्थिर बनाए रखने के लिए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी। इस फैसले के बाद अब आम लोगों की रसोई का बजट भी प्रभावित हो सकता है, क्योंकि दूध रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है।

About The Author

व्यापार