Dial 112 Chhattisgarh : बिलासपुर को मिलेंगे हाईटेक Dial-112 वाहन…! अब और तेज होगी पुलिस रिस्पॉन्स सेवा…केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM साय करेंगे रवाना…यहां देखें VIDEO

Dial 112 Chhattisgarh : बिलासपुर को मिलेंगे हाईटेक Dial-112 वाहन…! अब और तेज होगी पुलिस रिस्पॉन्स सेवा…केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM साय करेंगे रवाना…यहां देखें VIDEO

बिलासपुर, 17 मई। Dial 112 Chhattisgarh : बिलासपुर पुलिस को नए संसाधनों से लैस Dial-112 वाहन मिलेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के 33 जिलों के लिए 383 वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जिले के लिए बड़ी सौगात के रूप में संसाधनों से सुसज्जित नए Dial-112 वाहन कल उपलब्ध हो जाएंगे।

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह और विष्णु देव साय के कर कमलों से पूरे प्रदेश के 33 जिलों के लिए 383 Dial-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। बिलासपुर जिले से 24 अधिकारी और कर्मचारी रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे नए वाहन प्राप्त करेंगे।

आपात स्थिति में अब तुरंत मिलेगी मदद

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि Dial-112 सेवा जनता की “लाइफ लाइन” और सुरक्षा का भरोसा है। यह सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में आम लोगों तक तेजी से मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। बिलासपुर पुलिस ने राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए संसाधनों से पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम और मजबूत होगा तथा जनता की सेवा और सुरक्षा में तेजी आएगी।

पुलिस विभाग ने भरोसा दिलाया कि Dial-112 में तैनात अधिकारी (Dial 112 Chhattisgarh) और कर्मचारी 24×7 पूरी निष्ठा और कर्तव्यबोध के साथ काम करेंगे और जरूरतमंद लोगों तक तुरंत सहायता पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नई तकनीक और संसाधनों से लैस ये वाहन कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मददगार साबित होंगे।

About The Author

छत्तीसगढ