Mobile Snatching : धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार…! कुछ घंटों में रायपुर पुलिस ने दबोचा

Mobile Snatching : धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार…! कुछ घंटों में रायपुर पुलिस ने दबोचा

रायपुर, 18 मई। Mobile Snatching : धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मणिकांत उर्फ मनीराम ध्रुव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक धरमलाल कौशिक माॅर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित PWD ब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद धरमलाल कौशिक ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। बीजेपी विधायक से लूट की खबर मिलते ही रायपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लगातार दबाव और हाई-प्रोफाइल केस होने के कारण पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मणिकांत ध्रुव मूलतः बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के राजीव नगर इलाके में रहता है। आरोपी Rapido चलाने का काम भी करता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ex CM एक्स पर कसा तंज

मामले ने सोशल मीडिया पर भी तेजी पकड़ ली और विपक्ष (Mobile Snatching) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा कि, आप डायल 112 को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरम लाल कौशिक जी का मोबाइल छीनकर चोर 9-2-11 हो गया।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म