Again Fuel Price Hike : भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा…! 10 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी…₹5 महंगा ईंधन…जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

Again Fuel Price Hike : भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा…! 10 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी…₹5 महंगा ईंधन…जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

नई दिल्ली, 23 मई। Again Fuel Price Hike : वेस्ट एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

इस बार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी पेट्रोल और डीजल के दाम दो बार बढ़ चुके हैं, जिसके बाद अब तक ईंधन करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

तेल कंपनी IOCL ने पहले ही संकेत दिए थे कि ग्राहकों पर एकमुश्त बोझ डालने के बजाय कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सके।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम

  • दिल्ली – ₹99.51 प्रति लीटर
  • कोलकाता – ₹110.64 प्रति लीटर
  • मुंबई – ₹108.49 per लीटर
  • चेन्नई – ₹105.31 प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में डीजल के नए रेट

  • दिल्ली – ₹92.49 प्रति लीटर
  • कोलकाता – ₹97.02 प्रति लीटर
  • मुंबई – ₹95.02 प्रति लीटर
  • चेन्नई – ₹96.98 प्रति लीटर

अन्य शहरों में भी बढ़े दाम

  • नोएडा में पेट्रोल ₹97.76 प्रति लीटर पहुंच गया है।
  • पटना में पेट्रोल ₹109.54 और डीजल ₹92.09 प्रति लीटर हो चुका है।
  • लखनऊ में पेट्रोल करीब ₹97.72 और डीजल ₹87.80 प्रति लीटर बिक रहा है।

रायपुर में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

  • पेट्रोल: करीब ₹104.44 से ₹105.57 प्रति लीटर
  • डीजल: करीब ₹97.48 से ₹97.51 प्रति लीटर

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

दरअसल, ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़े संकट के कारण मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो रही हैं और फिलहाल क्रूड ऑयल करीब 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वेस्ट एशिया का संकट लंबा खिंचता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

About The Author

राष्ट्रीय