Swami Atmanand School Recruitment : आत्मानंद स्कूल में संविदा भर्ती पर अचानक लगाई रोक…! अब होगी केंद्रीकृत परीक्षा…जिलेवार प्रक्रिया बंद…DPI का बड़ा आदेश जारी

Swami Atmanand School Recruitment : आत्मानंद स्कूल में संविदा भर्ती पर अचानक लगाई रोक…! अब होगी केंद्रीकृत परीक्षा…जिलेवार प्रक्रिया बंद…DPI का बड़ा आदेश जारी

रायपुर, 30 मई। Swami Atmanand School Recruitment : छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया पर डीपीआई ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जारी आदेश के मुताबिक अब शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती केंद्रीकृत परीक्षा के जरिए की जाएगी। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद प्रदेशभर में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है।

अब जिले नहीं, संचालनालय कराएगा परीक्षा

डीपीआई द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों के लिए अब केंद्रीकृत परीक्षा संचालनालय के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद चयन सूची संचालनालय द्वारा जिलों को भेजी जाएगी। यानी अब भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह केंद्रीकृत होगी और जिलास्तर पर होने वाली नियुक्तियों पर रोक रहेगी।

गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार जिलेवार भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में नई परीक्षा और भर्ती कैलेंडर जारी किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता

भर्ती प्रक्रिया अचानक स्थगित होने से कई अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। अब सभी की नजरें नए परीक्षा कैलेंडर और संचालनालय की अगली घोषणा पर टिकी हैं।

About The Author

छत्तीसगढ शिक्षा