जांजगीर-चांपा, 04 जून। Police Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में एक साथ 80 पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। जारी आदेश के तहत 1 ASI, 19 प्रधान आरक्षक और 60 आरक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला किया गया है।
यातायात शाखा से थानों में भेजे गए कर्मचारी
जारी सूची के मुताबिक यातायात शाखा में पदस्थ 23 कर्मचारियों को विभिन्न थाना और चौकियों में पदस्थ किया गया है। वहीं थाना-चौकी में तैनात कुछ कर्मचारियों को यातायात शाखा में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार द्वारा किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिस बल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।
तीन साल से जमे कर्मचारियों पर कार्रवाई
स्थानांतरण आदेश में उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई है, जो तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे प्रशासनिक संतुलन, पारदर्शिता और कार्यकुशलता में सुधार होगा।
ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र शुरू
ग्राम करही में 5 जून को नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ (Police Transfer Breaking) किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां अलग से प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस नई व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा और पुलिस सहायता सेवाएं पहले से बेहतर तरीके से मिल सकेंगी।

