Step Father Killed Daughter : मगरमच्छ खा जाएंगे शव…यही सोचकर सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी को मारकर चंबल में फेंका…7 दिन तक अपहरण का ड्रामा रचता रहा आरोपी…अंततः मिला बच्ची का अधखाया शव…यहां देखें VIDEO

Step Father Killed Daughter : मगरमच्छ खा जाएंगे शव…यही सोचकर सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी को मारकर चंबल में फेंका…7 दिन तक अपहरण का ड्रामा रचता रहा आरोपी…अंततः मिला बच्ची का अधखाया शव…यहां देखें VIDEO

ग्वालियर, 04 जून। Step Father Killed Daughter : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही 11 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए उसका शव चंबल नदी में फेंक दिया। आरोपी को भरोसा था कि नदी में मौजूद मगरमच्छ बच्ची के शव को खा जाएंगे और उसका गुनाह हमेशा के लिए छिप जाएगा।

मोबाइल चलाने की जिद पर भड़कता था आरोपी

यह पूरा मामला ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान राजेश जाटव के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अपनी सौतेली बेटी संध्या से अक्सर नाराज रहता था। वजह सिर्फ इतनी थी कि बच्ची पड़ोसियों से बातचीत करती थी और मोबाइल चलाने की जिद करती थी।

पहले पीटा, फिर गला दबाकर हत्या

घटना 24 मई की बताई जा रही है। किसी बात को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने पहले बच्ची को जलती लकड़ी से पीटा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मासूम की मौत के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

मगरमच्छों के भरोसे छिपाना चाहता था राज

हत्या के बाद आरोपी बच्ची के शव को चंबल नदी में फेंक आया। उसे लगा कि नदी में मौजूद मगरमच्छ शव को खा जाएंगे और किसी को हत्या की भनक तक नहीं लगेगी। इसके बाद आरोपी खुद ही पुलिस के पास पहुंचा और बेटी के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। वह लगातार खुद को परेशान पिता बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा।

पुलिस पूछताछ में टूटा आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बयान और घटनाक्रम में कई विरोधाभास मिले। तकनीकी सबूत और मौके से मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। करीब सात दिन तक अपहरण की कहानी के पीछे छिपे इस हत्याकांड का आखिरकार खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता राजेश जाटव को गिरफ्तार कर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश