One Sided Love Attack : एकतरफा प्यार में हैवानियत की हद…! नाबालिग को कुल्हाड़ी से काटा…छत से फंदे पर लटकाया फिर फेंका…गांव में भारी आक्रोश…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

One Sided Love Attack : एकतरफा प्यार में हैवानियत की हद…! नाबालिग को कुल्हाड़ी से काटा…छत से फंदे पर लटकाया फिर फेंका…गांव में भारी आक्रोश…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

शिवपुरी, 06 जून। One Sided Love Attack : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने घर में अकेली नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने लड़की के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे छत से लटका दिया और बाद में नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

शिवपुरी जिले में एकतरफा प्यार में पागल युवक की क्रूरता ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामला खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदावली का है, जहां आरोपी धर्मेंद्र परिहार ने नाबालिग लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय लड़की घर में अकेली थी और उसके परिजन खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल लड़की किसी तरह जान बचाकर छत पर पहुंची, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा।

बताया जा रहा है कि छत पर पहुंचने के बाद आरोपी ने लड़की के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे छत से लटका दिया। कुछ देर बाद उसने उसे नीचे फेंक दिया। इस खौफनाक वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया।

गांव में भारी आक्रोश, 5 घंटे तक चक्का जाम

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी गुस्सा फैल गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। करीब 5 घंटे तक इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार शुभम गर्ग ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी (One Sided Love Attack) धर्मेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वारदात में उसके कुछ साथियों और परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश