Sanjay Bangar Daughter : पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ का बेटा आर्यन से अनाया बनी बेटी ने खोले दिल के राज…बोलीं- मुझे लड़के पसंद हैं…! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Sanjay Bangar Daughter : पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ का बेटा आर्यन से अनाया बनी बेटी ने खोले दिल के राज…बोलीं- मुझे लड़के पसंद हैं…! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली, 07 जून। Sanjay Bangar Daughter : पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में पहुंचीं अनाया ने अपनी पर्सनल लाइफ, रिश्तों और पसंद को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पुरुष पसंद हैं और उनकी सेक्शुअल ओरिएंटेशन स्ट्रेट है। अनाया के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी बेबाकी व आत्मविश्वास की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

‘मुझे लंबा, मस्कुलर और इमोशनल पार्टनर चाहिए’

शो के दौरान प्रणित मोरे ने अनाया से उनकी रिलेशनशिप लाइफ को लेकर सवाल किए। इस पर अनाया ने कहा कि फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई नहीं है, लेकिन वह चाहती हैं कि कोई खास उनकी जिंदगी में आए।

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा पार्टनर पसंद है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें लंबा, बॉडी वाला और इमोशनल इंसान पसंद है। अनाया ने कहा, मैं अपनी जिंदगी में लंबा, मस्कुलर और इमोशनल शख्स चाहती हूं। उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद दर्शक हंस पड़े।

क्रिकेटर्स के DM पर मुस्कुराकर दिया जवाब

बातचीत के दौरान प्रणित मोरे ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं। इस पर अनाया ने कहा कि वह खुद क्रिकेट खेल चुकी हैं और कई क्रिकेटर्स के साथ खेल चुकी हैं। हालांकि DM वाले सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब टाल दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप

अनाया और प्रणित की यह बातचीत रिश्तों, डेटिंग और निजी अनुभवों को लेकर थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही इसका वीडियो सामने आया, लोगों ने उनकी ईमानदारी और खुले विचारों की सराहना शुरू कर दी। फैंस अब अनाया की जिंदगी और उनके सफर को लेकर और ज्यादा जानने की दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

आर्यन से अनाया बनने तक का सफर

बता दें कि अनाया बांगड़ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी हैं। पहले वह आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं। बाद में उन्होंने जेंडर ट्रांजिशन कराया और अब अनाया बांगड़ के नाम से पहचानी जाती हैं।

एक इंटरव्यू में अनाया ने बताया था कि सर्जरी (Sanjay Bangar Daughter) के बाद वह लड़की बन गई हैं, लेकिन वह प्राकृतिक रूप से मां नहीं बन पाएंगी। हालांकि उन्होंने कहा था कि भविष्य में सरोगेसी के जरिए बच्चा संभव है।

About The Author

खेल समाचार