MGNREGA Scam : TMC नेता का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाक इलाके में घुमाया…! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा…100 दिन के रोजगार योजना में भ्रष्टाचार के आरोप…इलाके में तनाव का माहौल

MGNREGA Scam : TMC नेता का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाक इलाके में घुमाया…! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा…100 दिन के रोजगार योजना में भ्रष्टाचार के आरोप…इलाके में तनाव का माहौल

कोलकाता, 07 जून। MGNREGA Scam : पश्चिम बंगाल में 100 दिन की रोजगार योजना (मनरेगा) के धन में कथित गबन और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक नेता को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। हावड़ा जिले के श्यामपुर क्षेत्र में लोगों ने आरोपी नेता को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर उनका सिर मुंडवाकर गले में जूतों की माला पहना दी। इतना ही नहीं, कमर में रस्सी बांधकर उन्हें पूरे इलाके में घुमाया गया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से नेता को सुरक्षित निकालकर थाने ले गई।

कौन है आरोपी नेता?

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक विरोध का सामना करने वाले तृणमूल नेता का नाम सन्न्यासी मान्ना बताया जा रहा है। उन पर लंबे समय से मनरेगा योजना के तहत भ्रष्टाचार और गरीब मजदूरों के पैसे के गबन के आरोप लगाए जा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि 100 दिन के रोजगार योजना के तहत मिलने वाले पैसे में भारी गड़बड़ी हुई और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिला।

धीरे-धीरे भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

बताया जा रहा है कि इलाके के लोग काफी समय से इस मामले को लेकर नाराज थे। आखिरकार बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर सन्न्यासी मान्ना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए।

जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, स्थिति तनावपूर्ण होती चली गई। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने पहले नेता का सिर मुंडवाया, फिर जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गरीबों के पैसे का गबन करने वालों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद आरोपी नेता को भीड़ से निकालकर सुरक्षित थाने ले जाया गया। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

About The Author

राजनीति