CAF Jawan Suicide : कोंडागांव में जवान की आत्महत्या से हड़कंप…! कैंप के अंदर खुद को मारी गोली…मानसिक तनाव की आशंका…SP पहुंचे मर्च्युरी

CAF Jawan Suicide : कोंडागांव में जवान की आत्महत्या से हड़कंप…! कैंप के अंदर खुद को मारी गोली…मानसिक तनाव की आशंका…SP पहुंचे मर्च्युरी

कोंडागांव, 09 जून। CAF Jawan Suicide : जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जिले के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, जवान जोगेंद्र नेताम फरसगांव इलाके के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित CAF कैंप में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान ही उसने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा तत्काल मर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने मृत जवान के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

प्रारंभिक जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि जवान ने निजी कारणों और मानसिक तनाव के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया हो सकता है।

हर एंगल से होगी जांच

एसपी पंकज चंद्रा ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को पूरे मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या के पीछे असली वजह क्या थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और सुरक्षा बलों में भी चिंता का विषय बना हुआ है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़