Murder Bullion Merchant : सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा…! रेकी के बाद दिनदहाड़े मारी गोली…7 आरोपी गिरफ्तार…कट्टा-कारतूस सहित बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण रिकवर…यहां देखें बैक 2 बैक VIDEO

Murder Bullion Merchant : सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा…! रेकी के बाद दिनदहाड़े मारी गोली…7 आरोपी गिरफ्तार…कट्टा-कारतूस सहित बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण रिकवर…यहां देखें बैक 2 बैक VIDEO

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 11 जून। Murder Bullion Merchant : जिले के बहुचर्चित कोटमीकला सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 26 मई को साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े हुई लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज 14 दिनों के भीतर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे बिहार और झारखंड से जुड़े शातिर लुटेरों का गैंग सक्रिय था, जिसने कई दिनों तक रेकी करने के बाद व्यापारी को निशाना बनाया।

बिहार-झारखंड गैंग का पर्दाफाश

पुलिस के अनुसार, कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी सोना-चांदी के आभूषणों की बिक्री के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनका बैग लूटने का प्रयास किया। व्यापारी द्वारा विरोध किए जाने पर मुख्य आरोपी ने अवैध हथियार से गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली सफलता

पुलिस ने साइबर सेल, एसीसीयू और विभिन्न जिलों की संयुक्त टीम बनाकर मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान की। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी खुशीराम साहू ने बिहार और झारखंड के अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। आरोपियों ने वारदात से पहले कई दिनों तक बाजार और व्यापारियों की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर योजनाबद्ध तरीके से लूट व हत्या को अंजाम दिया।

हथियार, सोना-चांदी और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर, 2 देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, 40 ग्राम सोना, 4 किलो 480 ग्राम चांदी, 7 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और 1 स्विफ्ट कार बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपी पहले से ही लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। बिहार और झारखंड में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। \

पुलिस का कहना है कि टेक्निकल इंटेलिजेंस (Bullion Merchant Murder) और ह्यूमन इंटेलिजेंस के बेहतर समन्वय से इस चुनौतीपूर्ण मामले को बेहद कम समय में सुलझाया गया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी है। व्यापारी वर्ग ने भी पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है और इसे कानून व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म