IPS Transfe : छत्तीसगढ़ FSL में बड़ा प्रशासनिक बदलाव…! IPS अंकित कुमार गर्ग को मिला अतिरिक्त प्रभार…एस.सी. द्विवेदी हुए मुक्त

IPS Transfe : छत्तीसगढ़ FSL में बड़ा प्रशासनिक बदलाव…! IPS अंकित कुमार गर्ग को मिला अतिरिक्त प्रभार…एस.सी. द्विवेदी हुए मुक्त

रायपुर, 27 जून। IPS Transfe : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वर्तमान में अंकित कुमार गर्ग पुलिस मुख्यालय (PHQ), रायपुर में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। अब वे अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ राज्य की फॉरेंसिक जांच प्रणाली के सबसे अहम संस्थान FSL की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

एस.सी. द्विवेदी को अतिरिक्त प्रभार से किया गया मुक्त

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (IG) एस.सी. द्विवेदी को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सरकार ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

हत्या, साइबर और डीएनए जांच का प्रमुख केंद्र है FSL

राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला प्रदेश में अपराधों की वैज्ञानिक जांच का प्रमुख संस्थान है। यहां हत्या, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, विस्फोटक, डीएनए परीक्षण, फिंगरप्रिंट, नार्कोटिक्स और अन्य गंभीर मामलों से जुड़े वैज्ञानिक परीक्षण किए जाते हैं। माना जा रहा है कि नए अतिरिक्त प्रभार के बाद प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया में और अधिक तेजी आएगी।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़