दुर्ग, 27 जून। Police Transfer : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए जिले के कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। जारी सूची में कुल 10 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
प्रशांत मिश्रा को मिली ACCU की जिम्मेदारी
आदेश के मुताबिक, वैशाली नगर थाना से स्थानांतरित किए गए प्रशांत मिश्रा को अब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चर्चित स्क्रैप चोरी मामले की जांच कर रहे अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना भेजा गया है।
महेश ध्रुव का एक माह में दूसरी बार तबादला
नियंत्रण कक्ष में पदस्थ महेश ध्रुव का एक माह के भीतर दूसरी बार तबादला किया गया है। उन्हें अब धमधा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


