Durg Sex Racket : दुर्ग में बंद लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट…! पुलिस की रेड में 3 युवतियां-2 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले…नगदी और 80 कंडोम सहित मोबाइल जब्त

Durg Sex Racket : दुर्ग में बंद लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट…! पुलिस की रेड में 3 युवतियां-2 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले…नगदी और 80 कंडोम सहित मोबाइल जब्त

दुर्ग, 29 जून। Durg Sex Racket : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन, कंडोम पैकेट और अन्य सामग्री भी जब्त की है।

बंद लॉज की आड़ में चल रहा था धंधा

पुलिस के अनुसार, 28 जून की शाम सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बंद पड़े लॉज की आड़ में यह गतिविधि चलाई जा रही थी। फिलहाल उसी परिसर में आइसक्रीम पार्लर संचालित होने की भी जानकारी मिली है, जिसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रेड में मिले युवक-युवतियां, कई सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को दो युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से करीब 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौके पर मौजूद मिला।

पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

अवैध कमाई के लिए चल रहा था नेटवर्क

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इस गतिविधि का संचालन कर रहे थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म