CG Transfer News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश…! जितेन्द्र कुमार नेताम को मिली नई अहम जिम्मेदारी…सरकार ने जारी किया आदेश

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश…! जितेन्द्र कुमार नेताम को मिली नई अहम जिम्मेदारी…सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर, 03 जुलाई। CG Transfer News : छत्तीसगढ़ शासन ने जल संसाधन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मुख्य अभियंता जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर के पद पर कार्यरत जितेन्द्र कुमार नेताम अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ प्रमुख अभियंता का कार्यभार भी संभालेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

सरकार के इस फैसले को जल संसाधन विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग की विभिन्न सिंचाई एवं जल प्रबंधन परियोजनाओं की निगरानी और संचालन में भी इससे गति आने की उम्मीद है।

About The Author

छत्तीसगढ