GK E-Vehicle Industries : इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में बड़ी उपलब्धि…! रायपुर की GK E-Vehicle Industries ने पूरा किया 5,000वां वाहन…छत्तीसगढ़ का EV ब्रांड देशभर में छाया

GK E-Vehicle Industries : इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में बड़ी उपलब्धि…! रायपुर की GK E-Vehicle Industries ने पूरा किया 5,000वां वाहन…छत्तीसगढ़ का EV ब्रांड देशभर में छाया

रायपुर, 04 जुलाई। GK E-Vehicle Industries : लास्ट माइल ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बनाने वाली GK E-Vehicle Industries ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कंपनी ने 5,000वें इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का सफल उत्पादन पूरा किया। इस अवसर पर कंपनी के उत्पादन संयंत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां GK Group के डायरेक्टर अमर परवानी ने 5,000वें वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में किरण परवानी, अनमोल परवानी, मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सुरेश दसारी और कंपनी की पूरी टीम मौजूद रही। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव भी मनाया गया।

2022 से शुरू हुई थी उत्पादन यात्रा

GK E-Vehicle Industries ने सितंबर 2022 में अपने उत्पादन की शुरुआत की थी। महज कुछ वर्षों में कंपनी ने छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी पहचान बना ली है और अब सेंट्रल इंडिया के प्रमुख EV निर्माताओं में शामिल हो चुकी है।

27 डीलर्स और 36 आउटलेट्स का नेटवर्क

कंपनी का नेटवर्क वर्तमान में 27 डीलर्स और 36 आउटलेट्स तक पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में बिक्री एवं सर्विस सुविधाएं देने के बाद अब कंपनी मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी कर रही है।

‘Made in Chhattisgarh’ को देशभर तक पहुंचाने का लक्ष्य

GK Group के डायरेक्टर अमर परवानी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ‘Made in Chhattisgarh’ इलेक्ट्रिक वाहनों को देशभर तक पहुंचाना और भारत के अग्रणी EV ब्रांड्स में अपनी मजबूत पहचान बनाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी हरित, विश्वसनीय और किफायती परिवहन समाधानों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

About The Author

व्यापार