BJP Panchayat Prakoshth : छत्तीसगढ़ BJP में नई नियुक्तियां…! पंचायत प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी और जिला संयोजकों के नाम जारी…देखें पूरी लिस्ट

BJP Panchayat Prakoshth : छत्तीसगढ़ BJP में नई नियुक्तियां…! पंचायत प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी और जिला संयोजकों के नाम जारी…देखें पूरी लिस्ट

रायपुर, 10 जुलाई। BJP Panchayat Prakoshth : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई सूची में संभाग प्रभारी, जिला संयोजक और सह-संयोजकों के नाम शामिल किए गए हैं।

यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय द्वारा जारी की गई हैं। संगठन का उद्देश्य पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाना और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना बताया जा रहा है।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही विभिन्न संभागों और जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। नियुक्त पदाधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन विस्तार और पार्टी कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति