Lecturer Posting : शिक्षा विभाग का बड़ा तबादला आदेश…! प्रतिनियुक्ति से लौटे 5 शिक्षकों को नई पोस्टिंग…देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Lecturer Posting : शिक्षा विभाग का बड़ा तबादला आदेश…! प्रतिनियुक्ति से लौटे 5 शिक्षकों को नई पोस्टिंग…देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 16 जुलाई। Lecturer Posting : शिक्षा विभाग ने प्राचार्य एवं व्याख्याता वर्ग के शिक्षकों के संबंध में महत्वपूर्ण तबादला एवं पदस्थापना आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति से वापस लिए गए शिक्षकों को नई पदस्थापना देते हुए उन्हें विभिन्न शासकीय स्कूलों में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कुल 5 शिक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें प्राचार्य एवं व्याख्याता वर्ग के शिक्षक शामिल हैं। विभाग का कहना है कि यह निर्णय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शिक्षकों की सेवाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

नई पदस्थापना के बाद संबंधित शिक्षक अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा