Ex Boyfriend Murder Case : ‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’…! सनकी आशिक ने की दिनदहाड़े बस स्टैंड पर युवती की हत्या…VIDEO

Ex Boyfriend Murder Case : ‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’…! सनकी आशिक ने की दिनदहाड़े बस स्टैंड पर युवती की हत्या…VIDEO

मंगलुरु, 18 जुलाई। Ex Boyfriend Murder Case : कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल में एक 21 वर्षीय युवती की दिनदहाड़े हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान लावण्या के रूप में हुई है। उस पर KSRTC बस स्टैंड पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हत्या का आरोप युवती के पूर्व प्रेमी चेतन पर है, जो उसका दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। दोनों का कुछ वर्ष पहले प्रेम संबंध था, लेकिन करीब चार साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था।

पुलिस के अनुसार, ब्रेकअप के बाद भी आरोपी कथित तौर पर युवती का पीछा करता था और उसे धमकाता था। 16 जुलाई की शाम बस स्टैंड पर कथित रूप से उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

About The Author

जुर्म