Chamber Of Commerce : रायपुर में व्यापारियों की सुरक्षा पर बड़ी चर्चा…! चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधिमंडल ने DCP-ADCP से की अहम मुलाकात…समन्वय की बनाई रणनीति

Chamber Of Commerce : रायपुर में व्यापारियों की सुरक्षा पर बड़ी चर्चा…! चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधिमंडल ने DCP-ADCP से की अहम मुलाकात…समन्वय की बनाई रणनीति

रायपुर, 24 जुलाई। Chamber Of Commerce : बढ़ते कारोबार के साथ सुरक्षा और सुगम यातायात भी व्यापारियों की बड़ी जरूरत बन चुके हैं। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के पुलिस उपायुक्त (DCP) तारकेश्वर पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) विवेक शुक्ला से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, जन-सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और पुलिस-जन सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई।

चेम्बर प्रतिनिधियों ने शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि व्यापारिक समुदाय और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के सहयोग से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में निकेश बरडिया, किशोर आहूजा, अमर गिदवानी, राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, लोकेश जैन, दिलीप इसरानी, प्रशांत गुप्ता, हरचरण सिंह साहनी और अमित धावना सहित चेम्बर (Chamber Of Commerce) के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार