NTA Reform : बिग ब्रेकिंग…परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव…! 47 अधिकारी बर्खास्त…कई पर होगी कानूनी कार्रवाई…परीक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी

NTA Reform : बिग ब्रेकिंग…परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव…! 47 अधिकारी बर्खास्त…कई पर होगी कानूनी कार्रवाई…परीक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी

नई दिल्ली, 24 जुलाई। NTA Reform : देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, NTA ने 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त (टर्मिनेट) कर दी हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

सुधार अभियान के तहत हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई NTA में जवाबदेही तय करने और कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में एजेंसी के ढांचे और परीक्षा संचालन से जुड़े कई और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

पेपर लीक विवाद के बाद सख्ती

हाल के वर्षों में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों के चलते NTA लगातार सवालों के घेरे में रही है। इसी पृष्ठभूमि में एजेंसी के संपूर्ण पुनर्गठन (Overhaul) की प्रक्रिया शुरू की गई है।

क्या है सरकार का लक्ष्य?

शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस सुधार अभियान का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना है, ताकि छात्रों का भरोसा मजबूत हो और भविष्य में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय