नई दिल्ली, 24 जुलाई। Ravneet Singh Bittu Resigns : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह फैसला भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया है और इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद हुआ फैसला
रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। हालांकि, उस समय उनसे इस्तीफा नहीं लिया गया था। अब शुक्रवार को उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया।
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?
रवनीत सिंह बिट्टू 24 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और लोकसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उनका राजनीतिक सफर—
- 2009 में आनंदपुर साहिब से पहली बार लोकसभा सांसद बने।
- 2014 और 2019 में लुधियाना से सांसद चुने गए।
- 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री बनाए गए।
- वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।
- जनवरी 2021 में किसान आंदोलन के दौरान सिंघू बॉर्डर पर उन पर हमला भी हुआ था।
आगे किसे मिलेगी जिम्मेदारी?
रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार जल्द ही रेल राज्य मंत्री के पद पर नई नियुक्ति कर सकती है। इस फैसले पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

