Japan Earthquake : जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप…! सुनामी अलर्ट जारी…कई प्रांतों में इमरजेंसी

Japan Earthquake : जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप…! सुनामी अलर्ट जारी…कई प्रांतों में इमरजेंसी

टोक्यो, 28 जुलाई। Japan Earthquake :जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। एजेंसी ने करीब 1 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

इन प्रांतों में जारी हुआ अलर्ट

भूकंप के बाद कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की गई है। सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अब तक नहीं मिली जान-माल के बड़े नुकसान की खबर

फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रहा है, जबकि राहत एवं बचाव दल पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

प्रधानमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी संबंधित एजेंसियों को नुकसान का तत्काल आकलन, राहत और बचाव अभियान तेज करने तथा मानव जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों तक निकासी और सुरक्षा से जुड़ी सही एवं समय पर जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया गया है।

दुनिया का सबसे एडवांस अलर्ट सिस्टम

जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यहां का भूकंप और सुनामी अर्ली वार्निंग सिस्टम कुछ ही सेकंड में लोगों तक अलर्ट पहुंचा देता है, जिससे जान-माल के नुकसान को कम करने में काफी मदद मिलती है।

About The Author

राष्ट्रीय