Facebook Controversy : Facebook से हटाया PM Modi का पोस्ट…! मचा बवाल…Meta ने दिया बड़ा बयान

Facebook Controversy : Facebook से हटाया PM Modi का पोस्ट…! मचा बवाल…Meta ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली, 28 जुलाई। Facebook Controversy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक पर पोस्ट किया गया एक वीडियो अचानक हटने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद Meta ने सफाई जारी करते हुए कहा कि वीडियो गलती से हटाया गया था और अब उसे दोबारा बहाल कर दिया गया है।

Meta ने क्या कहा?

Meta के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री का वीडियो तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch) की वजह से गलती से हट गया था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि इसमें किसी तरह की जानबूझकर की गई कार्रवाई नहीं थी और कंटेंट को अब Restore कर दिया गया है।

वीडियो में क्या था?

यह वीडियो पिछले गुरुवार आधी रात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था। करीब 3 मिनट के इस वीडियो में प्रधानमंत्री देशभर में चल रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर छात्रों को संबोधित करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

पोस्ट हटने पर हुआ विरोध

वीडियो हटने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए। कई राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई। विवाद बढ़ने के बाद Meta की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया।

क्या है Meta?

Meta एक अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसके अंतर्गत Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आते हैं। कंपनी के CEO मार्क ज़ुकरबर्ग हैं। वर्ष 2021 में Facebook Inc. का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से Meta कर दिया गया था।

सोशल मीडिया पर PM मोदी की बड़ी पहुंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हैं।

  • Instagram: 105 मिलियन (10.5 करोड़+) फॉलोअर्स
  • Facebook: 61 मिलियन (6.1 करोड़+) फॉलोअर्स
  • WhatsApp Channel: 15 मिलियन (1.5 करोड़+) फॉलोअर्स

About The Author

राष्ट्रीय