Oil Price Crash : क्रूड ऑयल धड़ाम…! 11% गिरावट के बाद क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम…? जानिए आज के नए रेट

Oil Price Crash : क्रूड ऑयल धड़ाम…! 11% गिरावट के बाद क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम…? जानिए आज के नए रेट

नई दिल्ली, 28 जुलाई। Oil Price Crash : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में सोमवार को बड़ा भूचाल देखने को मिला। ट्रेडिंग के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 11 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले कई महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। मंगलवार सुबह भी बाजार में नरमी का रुख बना हुआ है, जिससे तेल आयात करने वाले देशों के लिए राहत की उम्मीद जगी है।

क्यों टूटा कच्चे तेल का बाजार?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में कम होता भू-राजनीतिक तनाव है। लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में नरमी आने के संकेत मिले हैं। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा कम हुआ है और निवेशकों की चिंता घटी है। इसी वजह से पिछले सप्ताह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल अब तेजी से नीचे आ गया।

आज क्या है Brent और WTI Crude का भाव?

मंगलवार के शुरुआती कारोबार में Brent Crude करीब 87.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि WTI Crude लगभग 84.82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। यह गिरावट भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में अभी नहीं मिला राहत का तोहफा

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनियों ने 25 मई 2026 को आखिरी बार ईंधन की कीमतों में संशोधन किया था। तब से अब तक देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट (₹/लीटर)

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.20
  • मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 | डीजल ₹97.83
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 | डीजल ₹99.82
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 | डीजल ₹99.55
  • नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹97.56
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹101.51 | डीजल ₹89.47
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 | डीजल ₹95.36
  • पटना: पेट्रोल ₹113.37 | डीजल ₹99.36
  • रांची: पेट्रोल ₹105.26 | डीजल ₹100.49

MP-CG में पेट्रोल-डीजल के भाव

  • रायपुर: पेट्रोल ₹108.06 | डीजल ₹101.60
  • बिलासपुर: पेट्रोल ₹108.64 | डीजल ₹101.90
  • भोपाल: पेट्रोल ₹114.19 | डीजल ₹99.33
  • इंदौर: पेट्रोल ₹115.00 | डीजल ₹100.09

क्या जल्द मिलेगा सस्ता पेट्रोल-डीजल?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक इसी स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत दे सकती हैं। फिलहाल देशभर के उपभोक्ताओं की निगाहें अगले मूल्य संशोधन पर टिकी हैं।

About The Author

राष्ट्रीय