CG PWD : कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य, करीब 40 करोड़ की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

CG PWD : कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य, करीब 40 करोड़ की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

रायपुर, 29 जुलाई। CG PWD : जशपुर में कोतबा-बागबहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसका निर्माण पूर्ण होने के बाद मार्ग की स्थिति पूरी तरह बेहतर हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 39 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसे इस साल अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क के निर्माण का कार्य निरंतर जारी है। अब तक 10 किलोमीटर लंबाई में सब-ग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं बागबहार की ओर से ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लगभग एक किलोमीटर हिस्से में जीएसबी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इनके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले 7 पुलियों के निर्माण भी पूर्ण कर लिये गये हैं।

कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मौजूदा सड़क पर बने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत एवं भराई लगातार कराई जा रही है। सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नए मार्ग के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही संभव होगा। विभाग ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए यातायात में असुविधा होना स्वाभाविक है, फिर भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। 

लोक निर्माण विभाग के पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क की सुविधा मिल सके।

About The Author

छत्तीसगढ