Press Conference : कृषि मंत्री ने पेश किया विभाग का रिपोर्ट कार्ड…! किसानों के लिए गिनाईं उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

Press Conference : कृषि मंत्री ने पेश किया विभाग का रिपोर्ट कार्ड…! किसानों के लिए गिनाईं उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

रायपुर, 31 जुलाई। Press Conference : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मत्स्यपालन और उद्यानिकी मंत्री रामविचार नेताम तथा कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता के दौरान दोनों अधिकारियों ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की गतिविधियों, उपलब्धियों और सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी साझा की। इस दौरान कृषि, पशुधन विकास, मत्स्यपालन, उद्यानिकी और जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और विभागीय कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और कृषि आधारित गतिविधियों को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभागीय योजनाओं के प्रभाव, किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

About The Author

छत्तीसगढ