Independence Day 2026 : वंदे मातरम् के 150 साल…देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…! लाल किले से PM मोदी के बड़े ऐलान…युवाओं को दिया बड़ा तोहफा

Independence Day 2026 : वंदे मातरम् के 150 साल…देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…! लाल किले से PM मोदी के बड़े ऐलान…युवाओं को दिया बड़ा तोहफा

नई दिल्ली, 15 अगस्त। Independence Day 2026 : देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र को संबोधित किया।

इस साल का स्वतंत्रता दिवस समारोह कई मायनों में खास है। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। समारोह में पहली बार लाल किले के राष्ट्रीय कार्यक्रम में वंदे मातरम् का औपचारिक गायन भी हुआ।

युवाओं पर PM मोदी का बड़ा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश की युवा शक्ति और विकसित भारत के लक्ष्य में उनकी भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि सरकार अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देगी।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करना और उन्हें रोजगार तथा नए अवसरों के लिए जरूरी डिजिटल स्किल्स उपलब्ध कराना है।

छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की शुरुआत

प्रधानमंत्री ने छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था शुरू करने की भी घोषणा की। इसके जरिए देश के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधनों और विशेषज्ञ मार्गदर्शन तक ऑनलाइन पहुंच उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। PM मोदी ने कहा कि युवा शक्ति भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय