CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल; 6 साल बाद पवन देव का विभाग बदला, यहां देखें List

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल; 6 साल बाद पवन देव का विभाग बदला, यहां देखें List

रायपुर, 24 अगस्त 2026। CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग ने 31 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिस मुख्यालय और विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा DG पवन देव की है। करीब छह साल बाद उनकी जिम्मेदारी बदली गई है। उन्हें अब महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है।

पवन देव को मिली नई जिम्मेदारी

1992 बैच के IPS अधिकारी पवन देव इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें नगर सेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं की कमान सौंपी गई है।

GP सिंह को भी नई जिम्मेदारी

ताजा फेरबदल में जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण और महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

31 IPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

सरकार के इस आदेश में 1992 से लेकर 2021 बैच तक के IPS अधिकारी प्रभावित हुए हैं। पुलिस मुख्यालय, रेंज और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब राज्य में पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियों के पुनर्गठन पर जोर दिया जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़