Drug-Free India Padyatra Week: विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 28वें वर्ष में अभियान का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज प्रमुखों, साधु-संतों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Drug-Free India Padyatra Week: विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 28वें वर्ष में अभियान का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज प्रमुखों, साधु-संतों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

रायपुर, 25 सितंबर। Drug-Free India Padyatra Week: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रायपुर में भारी बारिश के बीच नशामुक्त भारत पदयात्रा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। तेलीबांधा स्थित श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों, साधु-संतों तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पदयात्रा तेलीबांधा से प्रारंभ होकर मुख्यमंत्री निवास के सामने स्थित भगत सिंह चौक तक पहुंची। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने नशामुक्त समाज के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश दिया।

27 वर्षों से जारी अभियान, 28वें वर्ष में भी संकल्प अडिग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को लेकर वे पिछले 27 वर्षों से लगातार पदयात्रा सप्ताह का आयोजन करते आ रहे हैं और यह अभियान अब 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जनजागरण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से इस अभियान के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ परिवार, मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियां भी नशामुक्ति के इस संकल्प को रोक नहीं सकतीं। भारी बारिश के बीच पदयात्रा का आयोजन इस बात का संदेश है कि नशे के खिलाफ जनजागरण का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

बारिश में भी नहीं थमे कदम

भारी बारिश के बावजूद पदयात्रा में भाजपा परिवार के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रमुखजन, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा नागरिक शामिल हुए। साधु-संतों की उपस्थिति और आशीर्वाद ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

पदयात्रा के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने नशे के विरुद्ध सामूहिक जनजागरण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

संतों का मिला आशीर्वाद

कार्यक्रम में बाबा कालिदास, रोहतक हरियाणा, सिंधी समाज के पूज्य संत युधिष्ठिर महाराज, शदाणी दरबार, नरसिंह बाबा बेलटुकरी, ओडिशा, पंडित सदन तिवारी जी, ओडिशा, कोमना माई सिमरन देवी जी, भैरवी धाम राजनांदगांव सहित रायपुर के सैकड़ों साधु-संत उपस्थित रहे।

संतों ने नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को समाजहित से जुड़ा प्रयास बताते हुए युवाओं को संस्कार, सदाचार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी हुए शामिल

कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मुणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, श्री किशोर महानंद, सभापति सूर्यकांत राठौर, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, जिला महामंत्री अमित माहेश्वरी, जिला मंत्री तुषार चोपड़ा, अर्चना हुकरे, महिला जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप खेलकर, मोर्चा जिलाध्यक्ष कृतिका जैन, जिलाध्यक्ष भाजयुमो अर्पित सूर्यवंशी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सतीश छुगानी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जीशान सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, संदीप जंघेल, जितेन्द्र गंडेचा, दलविंदर सिंह बेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा पार्षदगण साधना प्रमोद साहू, कैलाश बेहरा, संतोष साहू, प्रदीप वर्मा, अवतार सिंह बागल, महेंद्र खोडियार, अमर गिदवानी, महेश ध्रुव, पुष्पा रोहित साहू, संजना संतोष हियाल एवं श्वेता विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी पदयात्रा में शामिल हुए।

युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता को परिवार, समाज और शिक्षण संस्थानों की सामूहिक भागीदारी से और व्यापक बनाया जाना आवश्यक है।

विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा ने भारी बारिश के बीच भी नशामुक्त समाज के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

About The Author

छत्तीसगढ