Amit Jogi New Song: अमित जोगी का नया अंदाज! कौए की आवाज निकालते दिखे, बोले- कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं… 2 अक्टूबर को आएगा गाना सुनिए VIDEO

Amit Jogi New Song: अमित जोगी का नया अंदाज! कौए की आवाज निकालते दिखे, बोले- कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं… 2 अक्टूबर को आएगा गाना सुनिए VIDEO

रायपुर, 01 अक्टूबर। Amit Jogi New Song: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों अपने एक नए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। राजनीति के बाद अब उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला है। अमित जोगी ने संकेत दिया है कि उनका एक नया गीत जल्द रिलीज होने वाला है। उन्होंने रिकॉर्डिंग से जुड़ी एक छोटी-सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह कौए की आवाज निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे, खुद रिकॉर्ड कर बैठे गाना

अमित जोगी ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वह एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने गए थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद खुद ही गीत रिकॉर्ड कर बैठे। उन्होंने Gaurav R Music में हुए रिकॉर्डिंग सेशन की झलक शेयर की है। अमित जोगी ने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, उन्हें बस गा दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका पूरा गीत गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को रिलीज होगा।

वीडियो में दिखा अलग अंदाज

शेयर की गई रिकॉर्डिंग झलक में अमित जोगी का अंदाज सामान्य राजनीतिक गतिविधियों से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। वीडियो में वह गीत की रिकॉर्डिंग के दौरान कौए जैसी आवाज निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

2 अक्टूबर को होगा पूरे गाने का खुलासा

अमित जोगी ने फिलहाल गाने का पूरा ऑडियो या वीडियो जारी नहीं किया है। उन्होंने केवल रिकॉर्डिंग सेशन की छोटी-सी झलक साझा की है। अब उनके फॉलोअर्स को 2 अक्टूबर, गांधी जयंती का इंतजार है, जब पूरा गीत सामने आने की बात कही गई है। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को हर साल गांधी जयंती मनाई जाती है।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति