CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 1812 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका! शिक्षक सहित कई पद शामिल, सहायक शिक्षक के 590 पद; अक्टूबर में CBT परीक्षा, यहां देखें पूरी डिटेल

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 1812 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका! शिक्षक सहित कई पद शामिल, सहायक शिक्षक के 590 पद; अक्टूबर में CBT परीक्षा, यहां देखें पूरी डिटेल

रायपुर, 04 अक्टूबर। CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिले की प्रबंधन एवं संचालन समिति के माध्यम से होगी।

विभाग की ओर से योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, आरक्षण और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी दी जाएगी।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

  • सहायक शिक्षक – 590 पद
  • प्रयोगशाला सहायक – 170 पद
  • शिक्षक अंग्रेजी – 106 पद
  • व्याख्याता वाणिज्य – 104 पद
  • शिक्षक कला – 72 पद
  • शिक्षक गणित – 68 पद
  • व्याख्याता अंग्रेजी – 65 पद
  • व्यायाम शिक्षक – 60 पद
  • ग्रंथपाल – 60 पद
  • शिक्षक विज्ञान – 56 पद
  • व्याख्याता भौतिकी – 53 पद
  • व्याख्याता सामाजिक विज्ञान – 52 पद
  • व्याख्याता हिंदी – 51 पद
  • व्याख्याता गणित – 49 पद
  • व्याख्याता संस्कृत – 47 पद
  • व्याख्याता रसायन – 44 पद
  • शिक्षक कंप्यूटर – 40 पद
  • व्याख्याता जीव विज्ञान – 39 पद
  • शिक्षक हिंदी/संस्कृत – 34 पद
  • प्रधान पाठक प्राथमिक शाला – 27 पद
  • प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला – 24 पद
  • व्याख्याता राजनीति – 6 पद
  • व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र – 5 पद

सितंबर में विज्ञापन, अक्टूबर में संभावित परीक्षा

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार विज्ञापन सितंबर माह में जारी किया जाना है, जबकि लिखित भर्ती परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी बताया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP के अधीन रहेगी भर्ती

भर्ती से संबंधित नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आधिकारिक जानकारी: CG School Education Department Portal

About The Author

जॉब्स और कैरियर