MLA Purandar Mishra: स्व. चिंताराम साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि; बोले- स्मृतियां सदैव रहेंगी जीवंत

MLA Purandar Mishra: स्व. चिंताराम साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि; बोले- स्मृतियां सदैव रहेंगी जीवंत

रायपुर, 06 अक्टूबर। MLA Purandar Mishra: रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा स्वर्गीय चिंताराम साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्व. चिंताराम साहू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

स्व. चिंताराम साहू नेताजी सुभाष चंद्र वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि रोहित साहू के पूज्य पिता थे। श्रद्धांजलि सभा में विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि दिवंगत व्यक्तियों की स्मृतियां हमेशा परिवार और समाज के बीच जीवंत रहती हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, जिला मंत्री अर्चना हुंकरे, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी, महामंत्री महेश बघेल, वार्ड पार्षद पुष्पा साहू, पार्षद महेश ध्रुव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। परिवारजनों और उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय चिंताराम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

About The Author

छत्तीसगढ